Breaking News

Foto

1.44 लाख की अवैध शराब बरामद, चालक फरार

ग़ाज़ीपुर। थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा 25 पेटी (1200 पाउच) 8PM अवैध अंग्रेजी शराब व चार पहिया वाहन को बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,44,000 रुपये बताई जा रही है। सीओ जमानिया रामकृष्ण ने बताया कि भदौरा नहर पुलिया पर चेकिगं के दौराने एक सफेद रंग का कार, जो भदौरा बस स्टैंड से भदौरा नहर पुलिया से होते स्टेशन रोड चौक की तरफ संदिग्ध अवस्था मे जा रही थी, वाहन को पुलिस टीम द्वारा टार्च के माध्यम से रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन रुका नही और तेजी से भागने लगा। उक्त वाहन का पीछा किया गया तो कार को सड़क के किनारे छोड़कर चालक अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गया। वाहन चेक किया गया तो वाहन में कुल 25 पेटी जिसमें 8PM के कुल 1200 पाउच कुल मात्रा 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1,44,000 रुपये है। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही बरामद कार के नंबर से तफ्तीश शुरू हो चुकी है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें