Breaking News

Foto

गाजीपुर में चालक को आई झपकी, खड़े ट्रक से टक्कर; 6 लोग घायल, सभी सुरक्षित

ग़ाज़ीपुर। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके बलिया लौट रहे श्रद्धालुओं की फोरव्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में राज ढाबा के पास यह हादसा हुआ। चालक को नींद आने के कारण चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। जिसमें कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोग घायल हुए। घायलों में मोनिका तिवारी (40 वर्ष), कल्याणी उपाध्याय (38 वर्ष), अभय पाठक (40 वर्ष), पिंकी पाठक (20 वर्ष) और मधु उपाध्याय (40 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल बलिया जिले के मनियार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें