Breaking News

Foto

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर गरीबों के चेहरे पर छाई मुस्कान

गाजीपुर। पूर्व मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन गाजीपुर के तमाम क्षेत्रों समेत आसपास के अन्य जनपदों में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। विधायक ओमप्रकाश सिंह के जन्मदिन के मौके पर कहीं केक काटे गए तो कहीं पर समाज के वंचितों के बीच उपहार वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई। विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फुल्ली, दिलदारनगर सहित जमानिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर बाँसफोर, डोम बस्तियों में मिठाइयां और नए कपड़े वितरित करते हुए पूर्व मंत्री का जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर मन्नू सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाल, साड़ी, कुर्ता-लूंगी और छोटे बच्चों के कपड़े वितरित किए गए हैं। इस दौरान मिठाइयां भी बाटी गई। उन्होंने कहा कि यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि पूर्व मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के जन्मदिन के मौके पर गरीब असहाय दलितों के बीच मिठाइयां और कपड़े वितरित करते हुए जन्मदिन की खुशियां मनाई जाती हैं। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह के तमाम समर्थक भी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें