Breaking News

Foto

बकायेदारों की बत्ती गुल करने जा रहा बिजली विभाग

ग़ाज़ीपुर। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 04.11.2024 से 15.11.2024 तक बिजली विभाग बकायेदारों की बिजली विभाग बत्ती गुल करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर बिल ठीक करने का कार्य किया जा रहा था रैली निकालकर समय से बिल जमा कराने एवं मीटर से बिजली का उपभोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा था। बताया कि विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अंतर्गत 5 किलोवाट से ऊपर 10 हजार रुपए से अधिक बकाए के 426 बकायेदार है जिनके ऊपर 24 करोड़ रुपए का बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं से नवंबर माह में पुराना बकाया सहित प्रतिमाह पूरा बिल जमा कराया जाएगा एवं जमा नहीं करने पर विद्युत विच्छेदन का कार्य किया जाएगा एवं ऐसे उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का पार्ट पेमेंट की सुविधा नहीं दी जाएगी। वाणिज्यिक, निजी संस्थान एवं औद्योगिक श्रेणी के 2635 उपभोक्ता जिनका बकाया 20 हजार रुपए से अधिक है उन पर 93 करोड़ का बकाया है ऐसे शत प्रतिशत उपभोक्ताओं से वसूली विद्युत विच्छेदन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 41 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके द्वारा कनेक्शन लेने से आज तक कोई बिल नहीं जमा किया है जिनमें कुल 452 करोड़ रुपए बकाया हैं। 26 हजार ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने 3 माह से अधिक समय से बिल नहीं जमा किया है जिनके ऊपर 104 करोड़ रुपए का बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटा जाएगा। इस श्रेणी में ऐसे उपभोक्ता जो पूरा बिल एक साथ जमा करने में सक्षम नहीं हैं ऐसे उपभोक्ताओं को पार्ट पेमेंट जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जो भी संयोजन 10 हजार रुपए से अधिक बकाए में विच्छेदित किए जा रहे है उनकी जांच कराई जाएगी अगर कोई भी उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए संयोजन जोड़ लेते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 बी के तहत मुक़दमा पंजीकृत कराकर शमन शुल्क एवं जुर्माने सहित बकाया वसूली का कार्य किया जाएगा। ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में सघन बिजली चोरी रोकने एवं बकाया वसूली का अभियान लगातार चलाया जाएगा एवं बिजली चोरों एवं बकायेदारों से सख्ती से निपटा जाएगा। गलत बिल बनाने पर अक्टूबर माह में 10 मीटर रीडरों की एवं बिजली बिल वसूली में लापरवाही बरतने पर 13 संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई थी। नवम्बर माह में यदि कोई भी मीटर रीडर गलत बिल बनाता है तो बिलिंग एजेंसी को FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं यदि उनके द्वारा FIR दर्ज नहीं कराई जाती है तो विभाग द्वारा एजेंसी के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाएगी एवं यदि कोई भी कार्मिक बिजली चोरी रोकने एवं बकाया वसूली कार्य में लापरवाही बरतते हैं तो ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जो बिजली बिल पूर्व में मीटर रीडरों द्वारा गलत बनाए गए हैं उनको 10 नवम्बर तक सही किए जाएंगे जिसके निर्देश संबंधित कार्यालय सहायकों एवं उपखण्ड अधिकारियों को दिए गए हैं यदि उक्त कार्य में किसी प्रकार का हीलाहवाली की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें