गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 307 चैनेज सिंगेरा गांव के सामने एक कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। जिससे कार में सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रदेश से चालक मनोज कुमार पुत्र शंकर लाल 86 राजीव नगर स्टेशन बेगमपुर दिल्ली थाना बेगमपुर जिला रोहिणी दिल्ली और अमन मंडल उमर 30 वर्ष, रमेश मंडल 45 वर्ष ,धीरेंद्र 40 वर्ष सभी अर्टिगा कार में सवार थे । अपने वाहन से दिल्ली से बिहार प्रदेश के भागलपुर क्षेत्र के मुरन गोरा उखंड जा रहे थे जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 307 चैनेज सिंगेरा गांव के सामने पहुंचे इसी दौरान कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर उछलते हुए डिवाइडर तोड़कर पलट गया। घायलों को कासिमाबाद एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






