गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य (स्नातक) आशुतोष सिन्हा ने आज सदन में छात्र संघ बहाली का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। सदन में बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदुस्तान में लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला कहे जाने वाले छात्रसंघ चुनाव नही हो पा रहे हैं जो कि उ0प्र0 सरकार द्वारा लोकतंत्र पर प्रत्यक्ष रूप से किए जा रहे कुठाराघात का ज्वलंत उदाहरण है। अगर कोई इंजीनियर बनना चाहते हैं तो कोचिंग है, अगर कोई डॉक्टर बनना चाहते है तो कोचिंग है लेकिन कोई देश का नेतृत्व करना चाहते है तो उसकी एक मात्र कोचिंग छात्रसंघ है, चूँकि देश के कई बड़े आंदोलनों में छात्र संगठनों का अहम योगदान रहा है। कहा कि जयप्रकाश नारायण जी के द्वारा चलाये गये जेपी मूवमेंट से देश में सत्ता का तख्ता पलट भी हुआ था, इसलिए भाजपा सरकार भी तख्ता पलट के डर से छात्रसंघ चुनाव नही करा रही है। चूँकि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए छात्रसंघ चुनाव आयोजित कराना अति आवश्यक है। उन्होंने जनहित में इस मसले पर आवश्यक कार्यवाही की माँग की।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






