Breaking News

Foto

एम.ए.एच. इंटर कॉलेज, गाज़ीपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह आयोजित

गाज़ीपुर। एम.ए.एच. इंटर कॉलेज, गाज़ीपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला निरीक्षण अधिकारी (P.O.) श्रीमती गीता श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर सुश्री प्रियंका प्रजापति, पत्रकार शहाब खां, चाइल्डलाइन टीम के प्रतिनिधि तथा कई पत्रकार बन्दू एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मानवाधिकारों के महत्व, समाज में जागरूकता की आवश्यकता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बच्चों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि “मानवाधिकारों की सही जानकारी ही नागरिकों को सशक्त बनाती है।” कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन, जागरूकता संदेश एवं प्रतिभागियों का सम्मान हुआ। कई अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिनंदन और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। लोक अदालत की टीम तथा PLV सदस्यों—जिनमें उजाला श्रीवास्तव, छाया कुरिल, सशि प्रकाश, सुबोध कुमार भारती, अशोक यादव आदि शामिल रहे—ने विधिक अधिकारों, लोक अदालत की भूमिका तथा विवादों के सरल, सुलहपूर्ण समाधान पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। छात्र-छात्राओं को नाल्सा की हेल्पलाइन 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार, सम्मानित अतिथि और PLV सदस्य मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें