Breaking News

Foto

यातायात माह का समापन, काटे गए 35हजार से ज्यादा चालान

ग़ाज़ीपुर। यातायात माह के अंतिम दिन जागरूकता रैली निकाली गई। विकास भवन से पीजी कालेज चौराहे तक निकाली गई जागरूकता रैली का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने किया। इसके साथ ही एसपी ने हेलमेट पहन कर बाइक चलाने वालों को पुष्पगुच्छ भी दिया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगो को जागरूक किया गया। यातायात विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज को सड़क पर उतारा गया। जो सड़क पर बिना हेलमेट पहन कर चलने वाले बाइक सवारो को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दिया। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में यातायात माह चलाया गया। जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस के द्वारा जागरूकता के लिए लगातार अलग-अलग तरह की कवायद किया गया। आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि यातायात माह के दौरान 35000 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं जबकि 11 लाख रुपए से ज्यादा के राजस्व की वसूली भी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर दण्डनात्मक कार्यवाही के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाए गए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें