गाजीपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दिनेश कुमार के निर्देशन में यह अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए। 7 अगस्त को मेसर्स अग्रवाल स्वीट्स महुआबाग से काजू स्ट्रावेरी, बूंदी लड्डू, बेसन, पनीर, परवल की मिठाई, काजू राज कमल और लौकी बर्फी के नमूने लिए गए। मेसर्स श्री स्वीट्स आर.के.बी.के. गाजीपुर से रसगुल्ला और कलाकंद के नमूने संग्रहित किए गए। गोराबाजार स्थित अमरनाथ यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। प्रकाशनगर, भुतहिया तांड स्थित मेसर्स ममता स्वीट हाउस से डोडा बर्फी का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आर.सी. पांडेय सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस टीम में सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, विरेंद्र यादव और बिपिन कुमार गिरि शामिल थे।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






