गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा पेंशन शंखनाद रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में पैदल और बाइक पर सवार कर्मचारी शामिल रहे। यह रैली विकास भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली गई इस रैली में जगह-जगह कर्मचारी नाचते झूमते भी नजर आए। जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारी अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरजू पाण्डेय पार्क में पहुंचे। विरोध सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन के अतिरिक्त हमे कोई भी अन्य पेंशन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम लाल यादव ने कहा कि राजनेताओं को पुरानी और कर्मचारियों को शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन देना अन्याय पूर्ण है। ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने अपने संबोधन में समस्त कर्मचारी शिक्षक संघ के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर एक साथ आन्दोलन करने की अपील की। स्थानीय स्तर पर आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, पी डब्लू डी मिनिस्टियल कर्मचारी संघ, डिप्लोम इंजीनियर्स महा संघ, सिंचाई संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, महाविद्यालय कर्मचारी संघ,ग्राम विकास अधिकारी संघ, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन सहित कई दर्जन कर्मचारी संगठनों ने भारी संख्या में इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। आन्दोलन को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष संरक्षक अम्बिका दूबे, इं सुरेंद्र प्रताप, बैज नाथ तिवारी, अरुण सिंह, मनोज यादव, सुभाष, सुनीता यादव, जेपी यादव, राम नगीना यादव, राकेश यादव, रंगनाथ यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






