Breaking News

Foto

शहर के चौराहों पर लगेगी बिजली के बड़े बकायेदारो की नाम सहित फोटो

ग़ाज़ीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अंतर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा करने हेतु अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार के नेतृत्व में शहर में बकाया वसूली जन जागरण रैली आमघाट कार्यालय से शुरू हुई। उसके बाद रैली ने पूरे शहर में भ्रमण किया, जिसमे लोगों से समय से बिल जमा कराने हेतु अनुरोध किया गया, बिजली चोरी न करने एवं बिजली चोरी की शिकायत 1912 या ऑनलाइन पोर्टल में करने हेतु जानकारी दी गई। जन जागरण रैली को अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि जन जागरण के पश्चात बकायेदार एवं चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्य चौराहों पर बड़े बकायेदारों का नाम फोटो सहित लगवाया जायेगा एवं नेम शेम अभियान चलाया जाएगा। इस रैली में उपखंड अधिकारी शहर सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव, अश्वनी कुमार सिंह, समस्त तकनीशियन, समस्त लाइनमैन एवं कर्मचारी,समस्त मीटर रीडरों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अन्तर्गत उपखंड अधिकारी मुहाहमदाबाद अमित कुमार राय के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय से मुहमदाबाद में बकाया वसूली हेतु रैली निकाली गई। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी करीमुद्दीनपुर के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय से करीमुद्दीनपुर में बकाया भुगतान, बिजली चोरी न करने जन जागरण हेतु रैली निकाली गई। अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जब लोग समय से बिल जमा करेंगे एवं बिजली चोरी नहीं करेंगे तो गाजीपुर शहर को ट्रिपिंग मुक्त 24 घण्टे बिजली देने का कार्य किया जा सकेगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें