ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियाँ, गाजीपुर के चार छात्र/छात्राओं को आई. आई. टी. जेई मेन में सफलता प्राप्त हुई है। हर्षित कुमार सिंह को 91.48 परसेंटाइल और अभिनव वर्मा को 90.38 परसेंटाइल अंक मिला है। यह दोनों छात्र केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा सत्र 2025-26 में सम्मलित हो रहे हैं। जबकि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 की छात्रा प्रिया गुप्ता को 93.22 परसेंटाइल और अजमल अली को 91.33 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। छात्र/छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह ने सफल छात्र/छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






