Breaking News

Foto

बाल व तरूण युवाओ के बल पर हम अपने सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण किये-विभाग संचालक

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 उत्सव के तहत नगर के शिवाजी शाखा क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज में विजयदशमी उत्सव आज रविवार को मनाया गया। जिसमें सह विभाग संचालक सचिदानन्द व सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, नगर कार्यवाह अंजनी ने संयुक्त रूप से संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व माधव सदाशिवराव गोलवकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वज प्रणाम किया। तत्पश्चात शस्त्र पूजन कर कार्यक्रय का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे सचिदानन्द ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजय दशमी के दिन सन् 1925 में स्थापित हुई और अपने बाल, व तरूण युवाओ के बल पर आज सौ वर्ष पूर्ण कर शताब्दी समारोह मना रही है। इन सौ वर्षो में अनेक उपलब्धियो को हासिल कर समाज को एकरूप व एकतार मे खड़े करने का जो अदभुत प्रयास किया है वो अविस्मरणीय है, हमारे समाज को अपने पूराने गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराते हुए उससे सीख लेने व निरंतर आगे बढ़ते रहने की सीख ही हमारा कतर्व्य व दायित्वो का बोध कराता है। इन सौ वर्षो में हमारे समाज की बहुप्रतिक्षित लक्ष्य राम मंदिर निर्माण कर रामराज की आधारशीला रखने का कार्य किया है मुगलो व अंग्रेजो ने जो हमारे सनातनी विरासत को नष्ट कर पाश्चात्य सभ्यता को थोपने का कार्य किया है उसे हमे धीरे धीरे नियंत्रित करना होगा। हम अपने संस्कृृतिक विरासत के बल पर हम अपने भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का कार्य करेगा। जिससे लिए समाज में समरसता, स्वदेशी का भाव, पर्यावरण सुरक्षा, नागरिक कतर्व्य, कटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से राष्ट्रीय भावना कायम करना होगा। जो अपने वाली नवयुवको की पीढी को हम विरासत मे दे सके। इसके साथ ही संघ अपने पराम्परागत तरीके से संघ प्रार्थना कर पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन के ध्वज वाहक विशाल व घोष वादन विक्रम के नेतृत्व के साथ सरस्वती शिशु मंदिर रायगज से प्रारम्भ होकर लालदरवाजा, पावरहाउस, हरिशंकरी होते हुए अमरनाथ मंदिर रायगंज पहुचां और जगह जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयसेवको का स्वागत किया गया और विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस पथ संचलन में एबीवीपी के विपुल संजय,अभिषेक, दुर्गेशदत्त, अखिलेश, नरेन्द्र, दीपक, अमोल, बृजकिशन, कृपाशंकर, अर्थव, सन्नी, सूर्यप्रकाश, प्रेमप्रकाश, भीम, राजन, श्यामजी, रोहित, हर्ष आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।   


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें