Breaking News

Foto

डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन,जीता गोल्ड मेडल

ग़ाज़ीपुर। ग्राम गैबीपुर, गाजीपुर में आयोजित 11th District Ghazipur Taekwando Championship 2026 में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के पांच बच्चों ने प्रशिक्षक शेषनाथ यादव के साथ प्रतिभाग किया । छात्र श्रेयांश तिवारी कक्षा 5 ने अंडर 12 कैटेगरी में गोल्ड मेडल एवं सानिध्य राय कक्षा 8 ने अंडर 14 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता ।अन्य प्रतिभागी छात्रों हर्ष राय, शिवांश यादव एवं शिवम शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया । सभी बच्चों को निदेशक हर्ष राय ने बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आज के इस परिवेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाए । विद्यालय में केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु खेल, कला , बाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है । प्रधानाचार्य डॉ प्रेरणा राय, अमित रॉय, राम नारायण राय, सत्येंद्र सिंह, जोखन यादव, अंजली राय आदि शिक्षकों ने भी बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें