गाजीपुर। हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम (ए) टीम ने नेहरू स्टेडियम (बी) को 2-1 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने बुके देकर और नफीस अहमद ने बैच लगाकर किया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम (ए) और नेहरू स्टेडियम (बी) के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम (ए) ने 2-1 के स्कोर से जीत हासिल की। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, दुर्गेश पाल, बृजेश यादव, करन कुमार, जगदीप कुमार, परवेज अहमद, राजन प्रजापति, मुकेश गुप्ता सहित जिला खेल कार्यालय के कर्मचारी और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार ने किया।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






