Breaking News

Foto

डालिम्स सनबीम गांधीनगर में मॉनिटर इनवेस्टर सेरेमनी का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में मॉनिटर इन्वेस्टर सेरिमनी का आयोजन भव्य तरीके से किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर के निदेशक हर्ष राय थे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज नेहा राय के मार्गदर्शन में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए । प्रधानाचार्या डा प्रेरणा राय के द्वारा उनको भविष्य में निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष राय ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए शिक्षकों एवं प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति से गदगद होकर उनकी खूब प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों से मुखातिब होते हुए बताया की विद्यालय के बच्चे निरंतर अच्छा सीख रहे हैं और जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए या नौकरी के लिए तैयारी करने के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा । दिल्ली, प्रयागराज या कानपुर जैसा माहौल और सुविधाएं डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में उपलब्ध होगा जिससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए जो सपने देखे हैं उसको साकार करने में सहूलियत होगी । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या डा प्रेरणा राय ने मॉनिटर इन्वेस्टर सेरिमनी' के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा की विद्यार्थी विद्यालय में जो भी ज्ञान सीखते हैं उसको व्यवहारगत करने के लिए छोटी-छोटी जिम्मेदारिया जरूरी होती हैं। इन जिम्मेदारियों से बच्चों में सामाजिकता, मानवीय मूल्य, अनुशासन, ईमानदारी, विषम परिस्थिति में भी सही निर्णय लेने की क्षमता इत्यादि जैसे गुणों का विकास होता हैं । उन्होंने यहां तक कहा की शिक्षा का प्राथमिक उद्देश्य मनुष्य बनाना है विद्वान बाद में। सीनियर विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देखकर छोटे विद्यार्थी भी सीखते हैं। अतः विद्यालय स्तर पर बच्चों के अंदर सामाजिक गुणों का विकास करने के लिए जिम्मेदारी रुपी शैश और बैज दिए जाते हैं ।अंत में उन्होंने सभी अतिथिगण तथा अभिभावक गण का आभार जताते हुए विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों को सफल कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिए। उत्कृष्ट संचालन अंजनी पांडेय द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर कक्षा 1 अ - शिवाय राय ,नव्या दीपांकर कक्षा 1ब - विहंगम राजभर , आराध्या राय कक्षा 1 सी - शौर्या प्रजापति , अनन्या राजभर कक्षा 2 अ - रजनीश यादव , दिव्यांशी यादव कक्षा 2 ब - विराट गुप्ता , अंकिता सोनी कक्षा 3 अ - आदित्य जयसवाल ,साक्षी राय कक्षा 3 ब - दीपांशु कुमार भारद्वाज , अंकिता गुप्ता कक्षा 3 सी - सुधांशु राय ,अंकिता यादव कक्षा 4 अ - आशुतोष राय, अनन्या पांडे कक्षा 4 ब - वंश सिंह यादव , परी पांडे कक्षा 5 अ - अक्षत यादव , सोनाक्षी सिंह कक्षा 5 ब - अमन यादव , नैना वर्मा कक्षा 6 अ - पियूष गुप्ता , आराध्या सिंह कक्षा 6 ब - सार्थक राय , अदिति सिंह कक्षा 7 अ - अंश राय , अक्षिता वर्मा कक्षा 7 ब - एमडी अब्बास , अनन्या यादव कक्षा 8 अ - हिमांशु सिंह कुशवाहा , अनन्या राय कक्षा 8 ब - अंश राय , आराध्या राय कक्षा 9 अ - आनंद यादव , लवली गुप्ता कक्षा 9 ब - कृष्ण मुरारी राय, प्रतिज्ञा राय कक्षा 10 अ - अभिजीत राय , नैंसी बरनवाल कक्षा 10 ब - अयांश राय , अंजली यादव कक्षा 11 अ - सुंदरम सिंह , ओमलाता राय कक्षा 11 सी - अमन कुमार , तन्नू पांडे कक्षा 12 अ - विकी कुमार , साक्षी सिंह कक्षा 12 सी - सुधांशु राय , सुमन राजभर ने क्लास मॉनिटर के रूप में शपथ लिया ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें