गाजीपुर में समाजवादी पार्टी गांव-गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के नारी पचदेवरा और बाघी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कई सपा नेताओं ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोगों को एकजुट होना होगा। पांडेय ने कहा कि संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करना आवश्यक है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, रामबचन यादव, समीर सिंह, शशिकांत दूबे, चुलबुल दूबे और मुकेश पाल समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






