ग़ाज़ीपुर। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रविवार की शाम कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।वही एक 35 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल के लिए जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर उम्र 20 वर्ष पुत्र शेषनाथ राजभर अपने खेत का मेड करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। वही ग्राम सभा प्राणपुर में भीष्म यादव पुत्र संजय यादव को आकाशीय बिजली द्वारा आंशिक रूप से झुलस गए हैं ।जिनका इलाज मुहम्मदाबाद अस्पताल में चल रहा है।ग्राम टोडरपुर में राजेश राजभर पुत्र जवाहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिनका ईलाज बाराचवर सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कर्मा गांव के एक 10 वर्षीय दीपू पुत्र गुड्डू राम झुलस गया। वही केरौना गांव के पिंकी कुमारी उम्र 35 वर्ष पति वेद प्रकाश खरवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई ।जिनकी हालत गंभीर होने पर कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।वही कर्मा गांव निवासी रोहित राम के घर का छत फट गया जिससे परिजनों ने हड़कंप मच गया ।कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली से झुलसने की तीन लोगों की सूचना मिली है ।अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
वहीं बीती शनिवार की रात को तेज गरज चमक के साथ सैदपुर क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के बीच, एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।रामपुरमाझा थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी गोपाल राम (27) पुत्र सूबेदार राम बीते शनिवार की रात भारी वर्षा और बिजली की गरज चमक के बीच, खेतों में शौच के लिए जा रहा था। तभी अचानक तेज चमक और आवाज के साथ उसपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे मौके पर ही वह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।






