Breaking News

Foto

नोनहरा कांड मामले में मजिस्ट्रेटी जांच जारी

गाजीपुर। विद्युत पोल विवाद और सियाराम उपाध्याय की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर यह जांच मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी द्वारा की जा रही है। यह घटना 9 सितंबर, 2025 को नोनहरा थाना क्षेत्र में हुई थी।

विवाद पक्षों के बीच एक विद्युत पोल को लेकर था। थाना नोनहरा में हुई घटना में सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू निवासी ग्राम गठिया, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर की मृत्यु हो गई थी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 12 सितंबर, 2025 को इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। मुख्य राजस्व अधिकारी/जांच अधिकारी आयुष चौधरी अब इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

जांच अधिकारी ने इस संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है। जो भी व्यक्ति मौखिक, लिखित या दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, वह 10 जनवरी, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी/जांच अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें