Breaking News

Foto

लोकसभा चुनाव में सपा को मिली जीत पर मुकेश यादव ने दी बधाई

गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्य पति मुकेश यादव ने गाजीपुर और बलिया लोकसभा में सपा की जीत पर सांसद अफजाल अंसारी और सांसद सनातन पांडेय को बधाई दी है। उन्‍होने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में यूपी की सबसे बड़ी और भारत की तीसरे सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सपा उभरी है। जिसके लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को भी बधाई।

उन्‍होने कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल के रुप में बिना किसी के दबाव व शर्तों पर अपनी रणनीति बनाई। प्रत्‍याशी चयन में भी बहुत ही सावधानी बरती। चुनाव प्रचार के दौरान अग्निवीर, किसानों की आय दोगुनी न होना, पेपर लीक, और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्‍टाचार, संविधान की रक्षा के नारे के तहत उन्‍होने हर मतदाताओं के दिल को छुआ जिसके परिणाम स्‍वरुप आज समाजवादी पार्टी को 37 लोकसभा में विजय मिली है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें