Breaking News

Foto

डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल गांधीनगर के छात्र ने उत्तीर्ण की IIT JEE Mains परीक्षा

गाजीपुर के डालिम्स सनबीम गांधीनगर के कक्षा 12 के छात्र कुन्दन कुमार ने आईआईटी जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुन्दन ने इस परीक्षा में 96.36 NTA स्कोर प्राप्त किया। कुन्दन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने गणित में 98.50, भौतिकी में 91.88 और रसायन विज्ञान में 90.44 अंक प्राप्त किए। विद्यालय परिवार ने कुन्दन कुमार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि कुन्दन भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन करेंगे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें