Breaking News

Foto

बेकाबू बोलेरो डिवाडर से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 6 घायल

गाजीपुर। एक सड़क हादसे के तहत बेकाबू बोलेरो डिवाडर से जा टकराई।इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गयी,जबकि 6 लोग घायल हो गए है।हादसा वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर शुक्रवार को हुआ। गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के पास हादसा हुआ है। हादसे में मृत और घायल सभी लोग बिहार के रहने वाले है। मृतको में अर्जुन सिंह और बबीता सिंह है। जबकि घायलों में गीता देवी,गीता सिंह, शशिकांत, सुशील देवी,समर कुमार और एक बच्ची शामिल है। बताया जा रहा है बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद वापस बिहार जा रहे थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें