Breaking News

Foto

2 लाख की दवाएं जब्त, जानिए वजह..

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की है। विभागीय अफसरों की टीम ने नंदगंज क्षेत्र के पहाड़पुर में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। बगैर लाइसेंस के चल रहे इस मेडिकल स्टोर से टीम ने 2 लाख रुपये की दवाएं जब्त की है। सीज की गई दवाओं में एक्सपायरी डेटेड दवाएं भी शामिल है। जबकि जब्त की दवाओं में दो दवाएं संदिग्ध मिलने पर उनके नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। इस छापेमारी के बारे में जिला औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के क्रम में वाराणसी मण्डल के सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर गठित टीम ने ये कार्यवाही की है। टीम में गाजीपुर के औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, औषधि निरीक्षक वाराणसी जुनाब अली, औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी शामिल रहे। इस दौरान नंदगंज पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।बताया कि नमूनों की जांच के बाद सम्बन्धित फर्म और व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें