गाजीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताम्दी वर्ष के अवसर पर आज जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य द्वारा किया गया। जबकि पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 110 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया। इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 176 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, मु.मोईन, योगेन्द्र कुमार, संगीता यादव, अनामिका, अंकिता राय, सावित्री कुशवाहा, कु.जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






