गाजीपुर। पुलिस द्वारा यातायात पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता तथा हाथापाई व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लंका क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन तिराहे पर मोटरसाईकिल से नशे की हालत में दोनो आरोपी गिर पड़े। उन्हें उठाकर किनारे करते समय यातायात के कर्मी से वे उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने एवं समझाने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। इस मामले में पीड़ित के तहरीर के आधार पर गाली गलौज करने, हाथापाई करने तथा सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का आरोपी प्रिन्स सिंह तथा रजनीश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि यातायात कांस्टेबल से उलझने और हाथापाई करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






