Breaking News

Foto

भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कई घायल

ग़ाज़ीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के सजना गांव में तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में बैठकर अपने भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए। सभी को फौरन अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए वीरपुर निवासिनी 45 वर्षीय उषा देवी बलिया के नरहीं में बड़काखेत गांव स्थित मायके जा रही थी। जिसके लिए वो ऑटो में सवार हुई। उसके साथ अन्य कई यात्री भी थे। इस बीच सजना गांव में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे वो वहीं पलट गया और उसमें चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घायलों को निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उषा देवी को मृत घोषित कर दिया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें