Breaking News

Foto

मृतक के परिजनों से संतोष यादव ने की मुलाकात, दी आर्थिक मदद

गाजीपुर जिले के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के नोनहरा थानांतर्गत अटवां फतेहपुर गांव में रोहित यादव की निर्मम हत्या के बाद, समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संतोष यादव ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर मृतक परिवार को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संतोष यादव ने पीड़ित परिवार और ग्रामवासियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान संतोष यादव के साथ वरिष्ठ नेता रामाधार यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जवाहिर यादव, अनिल यादव, पिंटू, त्रिलोकी प्रधान, त्रिवेणी यादव प्रधान, प्रधान पंकज यादव, प्रधान घूरा यादव, प्रधान अशोक यादव, प्रधान हरिकेश यादव, संदीप यादव, कमलेश यादव, हरेंद्र, बब्बन यादव, दीपक कन्नौजिया, प्रधान सोनू यादव, गुड्डू यादव, नितिल यादव, अशोक यादव और अर्जुन यादव सहित कई अन्य नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें