गाजीपुर। उपनिदेशक उद्यान वाराणसी मंडल वाराणसी की अध्यक्षता में उद्यान विकास समिति की बैठक आज अलंकृत उद्यान बड़ीबाग, गाजीपुर में संपन्न हुई। यह उद्यान औद्यानिक विकास के साथ साथ स्थानीय लोगों को स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते है। फलस्वरूप स्थानीय जन-सामान्य इसका उपयोग प्रातः एवं सायः काल भ्रमण हेतु करते हैं। वर्तमान में नये शासनादेश 20 सितम्बर, 2024 के तहत जिला उद्यान विकास समिति के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। जिला उद्यान विकास समिति की अध्यक्षता जनपद में मंडलीय उप निदेशक उद्यान द्वारा समय-समय पर की जायेगी। उसी के दृष्टिगत आज मंडलीय उपनिदेशक उद्यान वाराणसी-मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी. जिसमे पी0डब्लू०डी०, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, के0वी0के0 के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० वी0के0 सिंह उपस्थित रहे। बैठक मे अध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई सुरक्षा व सौन्दर्यकरण कराये जाने हेतु नये प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही गयी। राजस्व की चर्चा होने पर जिला उद्यान अधिकारी, सदस्य सचिव द्वारा अगवत कराया गया कि वर्तमान मे अलंकृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शासनादेश के बिन्दु सख्या 03 पर प्रातः काल व सायः काल के समय टहलने के लिए उद्यान में प्रवेश हेतु उपयुक्त शुल्क का निर्धारण करना और प्राप्त धनराशि को उद्यान के रख-रखाव हेतु उपयोग करना इंगित है । इसके परिपालन हेतु निर्धारित शुल्क को लगाये जाने हेतु पुर्निवचार कर लिया जाए। समिति द्वारा अलंकृत उद्यान एवं पार्क बड़ीबाग में निम्नलिखित सुविधाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिये गए । पार्क में प्रवेश हेतु निर्धारित शुल्क रू0 5/- प्रतिदिन एवं रू0 100/- माहवार किया जाना, शौचालय का निर्माण कराना, म्युजिकल फाउन्टेन आकर्षक और रंगीन लगाया जाए, बैठने के लिए बेन्च की व्यवस्था करना, पार्क में फूलों की व्यवस्था करना, सी०सी०टी०वी० कैमरा की व्यवस्था करना, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करना, चिल्ड्रेन पार्क में मेन्टीनेन्स करवाना, पाथवे के किनारे लाइट की व्यवस्था, शुद्ध पानी के लिए आर0ओ0 प्यूरीफायर की व्यवस्था करना, सेल्फी प्वाइंट बनाने आदि महत्वपूर्ण सुझाव समिति मे प्रस्तुत किये गये।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






