Breaking News

Foto

सनबीम स्कूल गाजीपुर और सनबीम दिलदारनगर को मिला राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार

गाज़ीपुर। सनबीम स्कूल गाजीपुर और सनबीम दिलदारनगर को राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार (एनएसए) से सम्मानित किया गया। बताया कि नगर स्थित सनबीम स्कूल गाजीपुर के निदेशक नवीन सिंह को राष्ट्रीय स्कूल पुरस्कार (एनएसए ) से सम्मानित किया गया है यह समारोह आज दिनाॅक 1 सितंबर दिन रविवार को होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था जिसमे सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को होलिस्टिक शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला है दिलदारनगर सनबीम को उत्तर प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला है यह सम्मान युवा शिक्षार्थियों के जीवन कौशल को बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए उनके प्रतिबद्ध प्रयासों और अभिनव दृष्टिकोण के लिए दिया गया। सनबीम स्कूल गाजीपुर और सनबीम स्कूल दिलदारनगर में जश्न का माहौल है यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव व हर्ष की बात है कि हमारा विद्यालय दिन प्रतिदिन शिक्षा ही नही अपितु कौशल विकास के क्षेत्र में उचाईयों के एक नये आयाम को छू रहा है। अतः यह कहना गलत नही होगा कि बहुत कम समय मे ही सनबीम विद्यालय ने अपने कठोर परिश्रम एवं लगन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत मे अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुचा दिया है। सनबीम स्कूल में बच्चों के शैक्षणिकए बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि सनबीम गाजीपुर जिले का नम्बर वन विद्यालय के रूप में जाना जाता है। निदेशक नवीन कुमार सिंह ने अभिभावकों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके बिना संभव नहीं थी! सनबीम गाजीपुर की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी और सनबीम दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक शॉ ने अभिभावकों, छात्रों और स्टाफ को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया! छात्र, स्टाफ और प्रबंधन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं ! विद्यालय के चेयरमैन के0 पी0 सिंह, डिप्यूटी डायरेक्टर श्रीमती शोभा सिंह, असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रवीण सिंह, श्रीमती स्मिता सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए गाजीपुर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है। और पूरे देश में अपना स्थान बना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना तिवारी ने निदेशक नवीन सिंह को इस अवार्ड प्राप्ति पर बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रदान की ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें