Breaking News

Foto

एमएएच इंटर कालेज के नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन करने ग़ाज़ीपुर पहुचे मशहूर शायर और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी

ग़ाज़ीपुर। एम० ए०एच० इ‌ण्टर कालेज गाज़ीपुर के प्रांगण में न्यू निर्मित सर सय्यद हाल का उद्‌घाटन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि प्रख्यात शायर, लेखक, एवं महाराष्ट्र प्रदेश के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी थे। मुख्य अतिथि के आगमन पर पुष्प वर्षा एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा परेड की सलामी से स्वागत किया गया। उसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा बनाई गयी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उसके बाद माल्यार्पण की रस्म अदा की गयी।

जनपद के मशहूर शायर बादशाह राही द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय में शिक्षा का महत्व : समस्या एवं निराकरण "विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय का पूर्व छात्र जैनुल हक ने गीत सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका' आईना" का भी विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य मो० खालिद अमीर ने अभिबादन पत्र प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि इमरान प्रतापगढ़ी को देखने एवं सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। आस-पास के जनपदों से भी लोग अपने आप को रोक नहीं पाए। जबकि यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में नव निर्मित हाल के उद्‌घाटन का था। वर्तमान में इमरान प्रतापगढ़ी एक बड़ा नाम हो चुका है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से शिक्षित होने के बाद शायर, लेखक, सांसद होते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। ये अपनी शायरी के माध्यम से लोगों के हृदय में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

इनकी ज़रे सदारत डॉ0ओमशंकर कार्डियोलाजिस्ट बीएचयू ने किया। विद्यालय के प्रबन्धक हाजी मो० वारिस हसन खां ने आए हुए मेहमानों को धन्यबाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शहर एवं अन्य जनपदों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0लईक अहमद ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें