Breaking News

Foto

गरजेगा रेलवे का बुलडोजर...

ग़ाज़ीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा शहर के कई दर्जन लोगों को नोटिस जारी करते हुए अवैध कब्जा स्वयं हटा लेने का फरमान जारी किया गया है। ऐसा न करने पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अवैध कब्जो को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है। नोटिस जारी होने के बाद अवैध कब्जदारों के बीच हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रही है। मालूम हो कि ब्रिटिश हुकूमत में मुख्य डाकघर के पास अफीम फैक्ट्री में कच्चे माल को लाने और तैयार अफीम को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अफीम फैक्ट्री से लेकर लंका होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बिछा दी गई थी। कुछ दशक पूर्व ट्रैक पर ट्रेनें दौड़नी बंद हो गईं। नतीजतन ट्रैक अनुपयोगी हो गया और समय बीतने के साथ रेलवे की जमीन पर कब्जा शुरू हो गया। इसी कब्जे को हटाने के लिए रेलवे ने कई दर्जन लोगों को नोटिस देने के साथ ही उनके अवैध निर्माण पर निशान भी लगा दिया है और एक दिन बाद यदि स्वयं नहीं हटाया जाता है तो रेलवे प्रशासन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करेगा। पिछले दिनों रेलवे की तरफ से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था और कुछ लोगों के मकान का ध्वस्तीकरण भी किया गया था। इस दौरान 67 अस्थाई अतिक्रमण हटाए भी गए थे। अब अन्य अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया है। 13 अगस्त से पूर्व अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी करते हुए उनके मकान पर नोटिस चश्पा कर दिया गया है। बताते चले की सिटी रेलवे स्टेशन से लंका होते हुए अफीम फैक्ट्री तक रेलवे की लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट की जमीन है। जिस पर वर्षों से लोग अतिक्रमण किए हुए हैं। लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन की सुध ली है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें