Breaking News

Foto

गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 8 मुन्नाभाई

गाजीपुर। हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए किए गए निरीक्षण में आठ मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। ये सभी विज्ञान विषय की परीक्षा में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापकों ने इन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों और कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा था। इसका उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराना था। निरीक्षण के दौरान, प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर छद्म परीक्षार्थी पकड़े गए। पहला मामला मां वीणा वादिनी उमावि हरदासपुर खुर्द जलालाबाद, गाजीपुर का है। यहां कुल सात मुन्नाभाई पकड़े गए। दूसरा मामला किरतू राय इंटर कॉलेज अठगांवा का है। यहां मोहम्मद इमरान की जगह आरिफ शेख परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इन सभी छद्म परीक्षार्थियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 के तहत केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें