Breaking News

Foto

बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

ग़ाज़ीपुर में कई कालेजों में विद्यार्थियों के बीच टेबलेट वितरण हुआ। इसी क्रम में बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट भवरहा, पाण्डेयपुर राधे में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार सिंह, प्राचार्य प्रीति सिंह व निदेशक डा वेद प्रकाश पाण्डेय मौजूद रहे। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि टैबलेट मिलने से छात्र-छात्राओं को डिजिटल तकनीक के सहारे से अपनी पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। उन्‍होने कहा कि टैबलेट छात्र-छात्राओं के लक्ष्‍य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में सहायक बनेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कॉलेज से जुड़े लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें