गाजीपुर। सिटी जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर शराब बेचने की फिराक में था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गाजीपुर सिटी जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी बुधवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट से लगभग 100 मीटर आगे एक पोल के चबूतरे से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन कुमार (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र दीपक राम के रूप में हुई है। वह सुकांता पल्ली, साउथ धड़का रोड, नियर शिव मंदिर, थाना नॉर्थ, जनपद पश्चिम वर्धमान, पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 48 अदद अवैध अंग्रेजी शराब '8 पीएम स्पेशल' ब्रांड की 180 एमएल की बोतलें बरामद की हैं। पूछताछ में अमन कुमार ने बताया कि वह बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ट्रेन से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बरामद शराब के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 22/25 धारा 60 (1) EX. ACT के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






