गाजीपुर में 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में होगा। भारत डायलॉग्स के को-फाउंडर और गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के डायरेक्टर विवेक सत्यमित्रम् ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का आयोजन होटल नंद रेजिडेंसी और अति प्राचीन रामलीला मैदान, लंका में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, लेखक, साहित्यकार, गायक, कलाकार, कवि और शायर भाग लेंगे।
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय और भारत डायलॉग्स की को-फाउंडर पूजा प्रियंवदा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।






