Breaking News

Foto

संयोग... बाल-बाल बचे लोग

गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सुबह रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टॆण्ड पर घने कुहरे के चलते गाजीपुर वाराणसी की ओर जा रही बोलेरो व ट्रक मे टक्कर हो जाने से ट्रक चालक की सूझ बूझ के चलते बोलेरो मे सवार करीब आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गये कुछ लोगो को मामूली चोटे आयी।दुर्घटना होने के बाद मार्ग पर दर्जनों वाहनों को ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने के कारण एक दूसरे वाहन से टकराने से बाल बाल बच गये अन्यथा भीषण दुर्घटना के रूप मे परिवर्तित हो जाता।जिसकी कल्पना नही की जा सकती। प्राप्त सूचना के अनुसार बोलेरों मऊ जनपद के चॊहान परिवार के लोग महिलाओं,बच्चों सहित अन्य लोगो को लेकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ तथा गंगा मां की पूजा करने के लिए वाराणसी जा रहे थे।ट्रक से टक्कर होने के पश्चात बोलेरो आगे जा रही कार से टकरा गयी।इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दर्जनों कारों व ट्रक को ग्रामीणों ने शोर मचाकर रोका अन्यथा दर्जनों वाहन एक दूसरे वाहन से टकरा जाते जिससे भीषण दुर्घटना घटित हो जाती।घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस व रामपुर माझां पुलिस को दी गयी।देवकली बस स्टॆण्ड पर सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हॆ फिर भी एन एच आई मूकदर्शक बना हुआ हॆ।किसी बङे दुर्घटना के इन्तजार मे हॆ।रामपुर माझां के थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया  किसी के तरफ से तहरीर नही मिला हॆ मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें