Breaking News

Foto

राज्यसभा सांसद ने किया मुफ्त दवा, सैनिटरी पैड और चश्मे का वितरण

गाजीपुर। जन औषधि दिवस के अवसर पर एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। जहूराबाद विधानसभा के ग्राम सलेमपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कैम्प का निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना गरीबों और वंचितों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत उच्च गुणवत्ता की दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना की प्रगति का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2016 में 199 दवाएं बेची गईं। 2017 में यह संख्या बढ़कर 700 से अधिक जेनेरिक दवाएं और 164 सर्जिकल आइटम तक पहुंच गई। 2018 में 'सुविधा' नाम से सैनिटरी नैपकिन की बिक्री शुरू हुई। 2019 में 900 प्रकार की दवाएं और 154 सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध कराए गए। 2024 तक 2047 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां और 300 से अधिक सर्जिकल उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसमें 5 आयुर्वेदिक उत्पाद भी शामिल हैं। पिछले 10 वर्षों में 5600 करोड़ की बिक्री से 30000 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धन की बचत हुई है। 2014 से पहले देश में केवल 240 जन औषधि केंद्र थे। भाजपा सरकार के आने के बाद यह संख्या बढ़कर 15000 तक पहुंच गई है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति पैसों की कमी के कारण दवाओं से वंचित न रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें