Breaking News

Foto

हाइवे पर हादसा: नेपाल से यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी, एक की मौत-कई घायल

गाजीपुर। नेपाल के यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट जाने से हादसा हो गया।हादसे में बस सवार एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि करीब डेढ़ यात्री घायल हो गए। हादसा गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर हुआ। घटना सडत कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुर गांव के पास हुई।

बताया जा रहा है नेपाल के यात्रियों से भरी ये बस वाराणसी जा रही थी। बस में सवार लोग नेपाल के रहने वाले है,और महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। बस में 42 यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी ये बस जब गाजीपुर के मीरनपुर गांव के पास पहुंची तो ड्राइवर बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस अचानक बेकाबू होकर हाइवे पर पलट गई। हादसे में बस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 18 लोग घायल हो गये। जिनका गाजीपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों में फुलकारी चौधरी (50), विजुवती (50), संजय पटेल (34), रमित शाह (45), लीलावती देवी (35), मैना देवी (65), रउली थरूईया (52), रामकुमारी (45), कार्तिक (12), रामप्रसाद चौधरी (60), शिवजी प्रसाद (52), हरिनारायण महतो (75), रामचंद्र राउत कुर्मी (60), राजकुमार (28), शिवराज पासवान (35), फुलपति (60), सीता देवी कुशवाहा (65), ज्ञानंत्री देवी (64) और दीना चौधरी (35) शामिल हैं। सभी घायल नेपाल के बारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं, जिनमें कोलवी और कोलईया थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं।

घायलों में दीना चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएम एसपी ने घटनास्थल पर पहुचकर जानकारी हासिल किया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें