Breaking News

Foto

आरपीएफ जवानों की हत्या मामले के आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड पर

गाज़ीपुर। विगत 20 अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे आरपीएफ के दो जवानों की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गैंग लीडर समेत 7 लोगों के खिलाफ 2 महीने के लिए रिमांड प्राप्त किया है। मालूम हो कि यह रिमांड कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के बाद की गई है। ज्ञात हो कि विगत 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तैनात आर पी एफ जवान प्रमोद सिंह एवं जावेद खान गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे कि इस दौरान शराब तस्करों से उनकी झड़प हो गई। शराब तस्करों द्वारा उनकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद चलती ट्रेन से गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप नीचे फेंक दिया गया था। जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। आरपीएफ जवानों की हत्या मामले में पुलिस की कई टीमों द्वारा कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अभी सातो आरोपी जेल में निरुद्ध है। प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने से निरोधात्मक कारवाई करते हुए धारा 3(1)उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आज न्यायालय से गैंग लीडर पंकज कुमार समेत 7 लोगों के खिलाफ साठ दिवस का रिमांड प्राप्त किया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें