Breaking News

Foto

CBSE result: सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानिया के विद्यार्थियों का शानदार परिणाम, विशाल-हरिओम ने किया टॉप

ग़ाज़ीपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा मंगलवार को की गई। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार, स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियाँ, गाजीपुर के कक्षा दसवीं के छात्र विशाल सिंह ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। तृशा सिंह को 96.8 प्रतिशत, आयुष कुमार सिंह को 96.8 प्रतिशत, अंकित कुमार मौर्य को 96.4 प्रतिशत, विमलेश कुमार मौर्य को 96 प्रतिशत, आयुषी मौर्य को 96 प्रतिशत, अक्षय यादव को 95.6 प्रतिशत, अरूण कुमार यादव 95.6 प्रतिशत, हिमांशु सिंह को 94.6 प्रतिशत, अनुष्का यादव को 94.4 प्रतिशत, पुरुषोत्तम को 93 प्रतिशत, अमृता सिंह को 92.4 प्रतिशत पल्लवी गुप्ता को 91.4 प्रतिशत, प्रीति को 91.2 प्रतिशत कुमारी अनुष्का साहू को 91.2 प्रतिशत पंकज कुमार यादव को 90.8 प्रतिशत, सुहानी यादव को 90.6 प्रतिशत, आदर्श कुमार को 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं कक्षा में कुल 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत के अधिक अंक अर्जित किया है।

बारहवीं बोर्ड परीक्षा में पी.सी.एम. ग्रुप में, हरिओम सिंह ने 93.6 प्रतिशत, प्रिया गुप्ता को 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में ऋतिका कुमारी को सर्वाधिक 93.00 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें