Breaking News

Foto

छठ पूजा को लेकर गाजीपुर में हल्के और भारी वाहनों के लिए लागू हुई डायवर्जन व्यवस्था, देखिए पूरी डिटेल...

ग़ाज़ीपुर। छठ पूजा के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर को भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। यह योजना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होकर 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को विभिन्न मार्गों पर मोड़ा जाएगा।

मुख्य रूप से महाराजगंज हाईवे, हंसराजपुर, चौकिया बाजार और अरशदपुर मोड़ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बलिया/भावरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर मरदह होते हुए NH-31 वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की ओर भेजा जाएगा। यह मुख्य डायवर्जन होगा। यदि कोई वाहन किन्हीं कारणों से मुहम्मदाबाद या अटवा मोड़ की तरफ आता है, तो उसे तिवारीपुर मोड़ या अटवा मोड़ से कासिमाबाद की ओर मोड़ा जाएगा।

कासिमाबाद और लावा मोड़ से आने वाले भारी वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे और उन्हें नसीरपुर मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। करण्ड़ा से आने वाले भारी वाहन चोचकपुर से

सैदपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे। डायवर्जन के दौरान आकस्मिक सेवाओं वाले वाहन जैसे पुलिस, एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन, फायर टेंडर और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन (दूध, गैस, पेट्रोलियम, कच्चे माल) अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे।

छठ पूजा के अवसर पर शहर में यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह योजना 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे से 28 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान हल्के वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि बाइक और श्रद्धालुओं के वाहनों को छूट दी गई है।

डायवर्जन के तहत, सैनिक चौराहा, पी.जी. कॉलेज तिराहा, बद्रीचंद पोखरा, आलमपट्टी चौराहा और जमानिया तिराहे से शहर के अंदर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध बाइक और श्रद्धालुओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा।

छठ पर्व में आने वाले वाहनों के लिए कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें राजेंद्र प्रसाद मुखर्जी तिराहा घाट के पास स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज मैदान, सिकंदरपुर घाट के पास सहजानंद पी.जी. कॉलेज मैदान/सी.आई.एस.एफ. मैदान शामिल हैं। अन्य पार्किंग स्थलों में साईं मंदिर घाट के पास जजी तिराहा से सी.आई.एस.एफ. मैदान, प्रधान डाक घर मैदान, जी.जी.आई.सी. ग्राउंड, ददरी साईं मंदिर घाट के पास आदर्श इंटर कॉलेज मैदान और महुआबाग मंदिर के बगल नई सड़क शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, ददरी घाट के पास महिला पी.जी. कॉलेज मैदान, चितनाथ घाट के पास डी.ए.वी. इंटर कॉलेज मैदान और स्टीमर घाट के पास टाउन हॉल मैदान को भी पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। यह डायवर्जन आपातकालीन वाहनों और शहर के निवासियों के वाहनों पर लागू नहीं होगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें