Breaking News

Foto

चेतना प्रवाह कार्यक्रम के तहत कवि सम्मेलन

गाज़ीपुर। बवाड़ा में 'साहित्य चेतना समाज' द्वारा आयोजित 'चेतना-प्रवाह' कार्यक्रम में सरस कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। एक विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन नवगीतकार डॉ. अक्षय पाण्डेय ने किया। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी 'अमर' ने बताया कि चेतना-प्रवाह का मुख्य उद्देश्य जन-जन में सार्थक साहित्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में युवा कवि चिदाकाश सिंह 'मुखर' ने प्रेम की रचनाएं प्रस्तुत कीं, वहीं व्यंग्य-कवि आशुतोष श्रीवास्तव ने भोजपुरी में समाज पर व्यंग्य किया। डॉ. अक्षय पाण्डेय ने देश में चुनाव की वर्तमान स्थिति पर 'किसको दूं मैं वोट' शीर्षक से नवगीत सुनाया। युवा शायर गोपाल गौरव ने धार्मिक एकता पर आधारित गजल प्रस्तुत की, जबकि वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ने राजनीति पर व्यंग्य किया। कार्यक्रम में संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अमरनाथ तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें