Breaking News

Foto

6 लाख की अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद इलाके के भांवरकोल पुलिस को‌ बुधवार को काफी बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अजईपुर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 100 पेटी 8 पीएम (4800 टेट्रा पैक) शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है। भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मय फोर्स वीरपुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग में जुटे थे,इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि गाजीपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा है,जो अवैध शराब लादकर बिहार की ओर जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने अजईपुर पेट्रोल पंप के पास उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को बुलाकर चेकिंग में लगाया। वहीं पर मुखबिर के इशारे पर ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गयी तो‌ ट्रक से 100 पेटी 8 पीएम (4800 टेट्रा पैक) शराब बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब छह लाख है। बताया कि वाहन पर लिखा पंजीकरण नंबर भी जांच करने पर फर्जी मिला। बताया कि वाहन के साथ बिहार के आरा जनपद बड़हरा थानान्तर्गत भातचुकिया के राजेश कुमार राय व उसी थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के छोटक कुमार उर्फ टुकड़ू महतों को गिरफ्तार किया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें