ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार से भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गयी। गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त के अलावा शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, दुर्गा माता के साथ-साथ भारत माता एवं समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, फिराक गोरखपुरी, महाकवि गोपाल दास नीरज, हरिवंश राय बच्चन मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,महान प्ले बैक सिंगर मुकेश कुमार , मशहूर कामेडियन स्व.राजू श्रीवास्तव आदि की झांकी भी शामिल थी। इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त का जयकारा लगाते चल रहे थे तथा साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी भगवान चित्रगुप्त पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगातार 20वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा आज शहर में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही। यह शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सभी कायस्थ जनों को इस अवसर पर बधाई देते हुए समाज मे एकता और ताकत बनायें रखने का संदेश दिया और समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा अपनी समृद्ध शाली वरासत को संजोये रखने की जरूरत है। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, जंगीपुर चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरूण सहाय द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगम् वस्त्रम् एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र गौड़, कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, अरुण सहाय, मनीष श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






