Breaking News

Foto

डीजे बजाने को लेकर चली गोली ,आधा दर्जन घायल; आरोपियों में पीएसी और पुलिस जवान शामिल

गाजीपुर। शहर कोतवाली के एक निजी पैलेस में शादी में डीजे बजाने के समय हंगामा हो गया। घरातियों और बारातियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी विवाद को लेकर गोली चली जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के चलते एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ असलहे से फायर कर दिया जिसमें कुल 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही लड़के पक्ष से मिली तहरीर के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा के भतीजे अनिल कुशवाहा की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के आलम पट्टी स्थित एक मैरेज हाल में आई हुई थी। लड़की पक्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुर के रहने वाले है। लड़की के पिता सोनभद्र में सिपाही है। उनके साथी सिपाही रविंद्र नाथ सिंह यादव भी शादी में आया था। जो नशे में होने के कारण डीजे बजाने को लेकर हंगामा करने लगा। बराती और घराती पक्ष द्वारा समझा बूझाकर उन्हें एक कमरे में बैठा दिया गया। तहरीर के आरोप है कि कमरे से निकलने के 2 घंटे बाद रविंद्र नाथ सिंह यादव शादी के कार्यक्रम में अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा, जो असलहे से फायर कर दिए। जिससे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वही फायर करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। उनमें से एक व्यक्ति की पहचान लोगों ने वाराणसी जनपद में डायल 112 में ड्राइवर के पद पर नियुक्त सिपाही के रूप में की है। इस संबंध को कोतवाल दीनदयाल उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें