गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर बधाई दी। मौका था डॉक्टर संगीता बलवंत के जन्मदिन का। गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत को जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। वही स्पीकर ओम बिरला द्वारा भी फोन कर कर जन्मदिन की बधाई दी गई। जबकि भारत के राष्ट्रपति ने भी बधाई संदेश का पत्र भेजा है। इसी के साथ बुधवार को पूरे दिन राज्यसभा सांसद को जन्मदिन की बधाई देने का ताता लगा रहा। उनके आवास पर पहुंचकर तमाम भाजपा के नेताओं ने पुष्पगुच्छ देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय आलोक 'पंकज', शशिकांत शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने बधाइयां दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






