गाजीपुर। तेज बारिश के चलते शहर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गई। शहर के कई मोहल्लों में गालियां और सड़के तालाब में तब्दील हो गई। इतना ही नहीं कई घरों में भी पानी घुस गया, जिसके कारण लोग पूरी रात परेशान नजर आए। वही रुक-रुक कर हो रही बारिश पूरी रात चलती रही। ऐसे में जहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, वही जल जमाव को लेकर लोग परेशान भी नजर आए। गुरुवार की सुबह से आसमान में काले बादलों के साथ ही शुरू हुई बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों ने मौसम सुहाना होने पर राहत महसूस की। बीती शाम तेज बारिश शुरू हुई, जो कुछ घंटे तक लगातार जारी रही। ऐसे में शहर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं शहर के झंडातर समेत अन्य कई मोहल्ले में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया, जिसके कारण लोग पूरी रात परेशान रहे। बीती पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ की माने तो आने वाले दिनों में भी आसमान में बादलों का कब्जा बरकरार रहेगा। बारिश की उम्मीद भी बनी हुई है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






