ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। अब उन्हें 10,000 रुपये के बजाय 18,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इसी संदर्भ में, गाजीपुर जनपद के रायफल क्लब सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (पंचायती राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) ओमप्रकाश राजभर और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर उपस्थित शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के चेक वितरित किए।जनपद गाजीपुर में 2566 शिक्षामित्रों का वेतन वृद्धि किया गया है। इस अवसर पर, विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद थे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






