Breaking News

Foto

यूपी पुलिस वाराणसी जोन की अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स एवं साईकिलिंग खेल-कूद प्रतियोगिता में बलिया प्रथम, ग़ाज़ीपुर द्वितीय

बलिया। उ०प्र0 पुलिस वाराणसी जोन की 28 वी अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स एवं साईकिलिंग खेल-कूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 का आयोजन 29 से 31जुलाई तक पुलिस परेड ग्राउड बलिया में किया गया, जिसका उद्धाटन पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा किया गया था। अंतिम दिन उ०प्र0 पुलिस वाराणसी जोन की 28 वी अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स एवं साईकिलिंग खेल-कूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विजेता टीमों व आयोजकों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 जनपदों को प्रतिभाग करना था, जिसमें अपरिहार्य कारणों से जनपद चन्दौली ने प्रतिभाग नहीं किया, शेष 09 जनपदों की टीमों में 157 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों के द्वारा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया गया, जिसमे पुरुष वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद बलिया ने सर्वाधिक 222 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद गाजीपुर ने 128 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में महिला वर्ग में जनपद बलिया ने 214 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व जनपद जौनपुर ने 175 अंक प्राप्त कर द्वितीय रथान प्राप्त किया।

गाजीपुर के खिलाड़ियों में आरक्षी आशुतोष यादव भाला फेंक में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल ) थाना बरेसर, मुख्य आरक्षी सूर्य प्रवीण सिंह हैमर थ्रो में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल) यातायात गाजीपुर, आरक्षी ओमप्रकाश मौर्या 10 किलोमीटर लांग रेस में द्वितीय स्थान ( सिल्वर मेडल) और 42 किलोमीटर फुल मैराथन में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) थाना सैदपुर, आरक्षी पंकज कुमार 3 किलोमीटर रेस में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) और 5 किलोमीटर में द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल थाना सैदपुर, आरक्षी प्रिंस सिंह 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) पुलिस लाइन गाजीपुर, आरक्षी आकाश सिंह 200 मीटर रेस में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) पुलिस लाइन गाजीपुर, 4*400 रिले रेस में जनपद गाजीपुर का द्वितीय स्थान रहा, आरक्षी ओमप्रकाश थाना सैदपुर,आरक्षी पंकज कुमार थाना सैदपुर, आरक्षी आशुतोष यादव थाना बरेसर, आरक्षी आकाश सिंह पुलिस लाइन गाजीपुर।। आरक्षी प्रसून कुमार ओझा 400 मीटर रेस में तृतीय स्थान (कांस्य पदक ) पुलिस लाइन गाजीपुर।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें