Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर प्रशासन मुस्तैद, वाराणसी की तरफ जा रहे वाहनों को किया होल्ड

गाजीपुर। जिला प्रशासन ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज राजा के निर्देश पर वाराणसी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रोका जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग पॉइंट मरदह और भांवरकोल क्षेत्र में वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा जंगीपुर टोल प्लाजा, बिरनो, महाराजगंज, सैदपुर और खानपुर में भी अगले आदेश तक वाहनों को होल्ड किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कई स्थानों पर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया गया है। शहर से सटे आईटीआई ग्राउंड और लंका मैदान में विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। वर्तमान में केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थानाध्यक्ष खानपुर, प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं। पुलिस और ट्रैफिक विभाग वाराणसी-प्रयागराज की तरफ जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ अन्य मार्गों पर यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में जुटे हुए हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें